छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और कैरियर निर्माण के लिए 25 नवंबर को करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार युवाओं को सफलता के मंत्र देंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर सरिया में दोपहर 3:30 बजे होगा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कार्यक्रम स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरिया के मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगी कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के छात्र–शिक्षक पहुंचेंगे कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से लगभग 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और लगभग 200 शिक्षक वाहन सुविधा के साथ पहुंचेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा भी इसमें शामिल होंगे। प्रशासन ने विशाल मंच, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की उच्च स्तरीय तैयारियां की हैं। सरिया क्षेत्र में इस तरह का विशाल कैरियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में युवा देश के लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। कलेक्टर के जायजा के दौरान जिले के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।


