आनंद विश्वकर्मा फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सागभास्कर संवाददाता | सागर उज्जैन जिले में सम्पन्न हुए मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के चुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ सागर जिले के आनंद विश्वकर्मा एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव में सचिव सुरेश यादव और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश खत्री सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी चुने गए। पद चयन के बाद सागर जिले में आनंद विश्वकर्मा का कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और सभी अखाड़ों के वरिष्ठ पहलवानों ने फूल-मालाओं से सम्मान किया। स्वागत करने वालों में जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष गुड्डू पहलवान, अमित यादव, शंकर पहलवान, ओम पहलवान, रामेश्वर चौबे, कन्हैया पहलवान, मनीष यादव, हेमंत सिंह, संजय यादव, दिनेश पहलवान, चंदन अग्रवाल, दिनेश उदेनिया, हीरा पहलवान, डब्बू पहलवान सहित अनेक पहलवान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *