आनंद विहार स्कूल में विदाई समारोह:हर्ष शुक्ला और रिचा भंडारी मिस्टर और मिस एवीएस से सम्मानित

आनंद विहार स्कूल भोपाल में कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। निरंतर थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के अनुरूप विशेष टाइटल्स से सम्मानित किया। हर्ष शुक्ला और रिचा भंडारी को मिस्टर और मिस एवीएस चुना गया। प्रियांश व्यास और नवीना को मिस्टर और मिस रेगुलर का खिताब मिला। अमन शर्मा, मानस गुप्ता, खुशी बारस्कर और पलक माच्छीवाल को मिस्टर-मिस सिंसियर चुना गया। अन्य प्रमुख टाइटल्स में वीर मनावत और जया पटेल को मिस्टर-मिस अकैडमिक, पार्थ बाहयरे और मानवी यादव को मिस्टर-मिस ऑल राउंडर, यश दुबे और कृति शुक्ला को मिस्टर-मिस ईव तथा सौम्य फड़नवीस और प्रथा खंडेलवाल को मिस्टर-मिस रिस्पेक्टफुल चुना गया। कार्यक्रम में वनिता समाज प्रेसिडेंट अर्चना बागची, विद्यालय की चेयरपर्सन मधु सरन, सेक्रेटरी जीवन राव और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्राचार्य शैलेश झोपे ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *