हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में 2016 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आनी क्षेत्र के पहले यूपीएससी कवाली फ़ायर बनकर विजय गाथा लिखने वाले वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कानपुर के डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) डॉ. विजय सिंह ने अपनी पुरानी पाठशाला पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। माई स्कूल माई प्राइड योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बचपन से ही मेधावी स्टूडेंट रहे बता दें कि विजय सिंह ने 2005 में इसी स्कूल से अपनी कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी की थी। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार और स्कूल प्रशासन ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उनके शिक्षक श्यामानंद ने बताया कि विजय बचपन से ही मेधावी और मेहनती स्टूडेंट थे। स्टूडेंट का करियर काउंसलिंग किया कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने स्टूडेंट का करियर काउंसलिंग किया। उन्होंने स्कूल के दिनों के अनुभव साझा करते हुए अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक को विशेष रूप से याद किया। स्टूडेंट को टीचरों और माता-पिता का सम्मान करने की सलाह दी। मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने स्टूडेंट को रोजाना 4-6 घंटे पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता समय के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल संघर्ष और कड़ी मेहनत से मिलती है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने डॉ. सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूल को गोद लेने और पुस्तकालय के लिए किताबें दान करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।


