रेलवे ने यात्रियों के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम शुरू की है। अगर इस स्कीम के तहत कोई यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करता है, तो उसे रिटर्न टिकट पर 20% की छूट दी जाएगी। फिलहाल यह स्कीम एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जा रही है। स्कीम के तहत रेल टिकटों पर छूट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जो आने और जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे। रेलवे ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी है। टिकट में यात्री का नाम, उम्र, पहचान पत्र और बाकी सारी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। साथ ही यात्रा एक ही तरह की सीट (जैसे स्लीपर या एसी) में और एक ही ट्रेन या ट्रेन जोड़ी में होनी चाहिए, तभी यह सुविधा मिलेगी। इस तरह मिलेगा यात्रियों को डिस्काउंट कब और कैसे मिलेगी छूट क्या नहीं मिलेगा यात्री रेल टिकट कहां से बुक करें यात्री चाहें तो टिकट ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट या ऐप से बुक कर सकते हैं, या फिर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से भी यह टिकट लिया जा सकता है। यह योजना उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो त्योहारों में ट्रेन से घर जाकर उसी ट्रेन से वापस लौटते हैं। रेलवे ने त्योहारों के समय भीड़ और टिकट की किल्लत को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस कमांड के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं यात्री IRCTC का AI-संचालित चैटबॉट AskDISHA 2.0 अब यात्रियों को वॉइस कमांड के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा देता है। यह हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती सहित कई भाषाओं को समझने में सक्षम है। रेलवे ने हाल ही में यह नई सेवा शुरू की है। ………………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 30 ट्रेनें 16 दिन तक कैंसिल, 6 का रूट बदला:MP-बिहार-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के यात्री होंगे परेशान; 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी कई एक्सप्रेस रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये गाड़ियां 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी। वहीं, 6 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…


