आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने पर महिला ने की खुदकुशी:प्रशिक्षण में आई थी महिला; पति से फोन पर बात करते हुए खाया जहर, मौत

चतरा में शनिवार को महिला समूह की ट्रेनिंग में आई एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वो तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण के लिए चतरा आई थीं। इस दौरान एक युवक के साथ उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों के वायरल होने से महिला का पति के साथ विवाद हो गया। कुंदा मुखिया ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने मृतका के पति से बात कर विवाद को शांत करवाया। फिर भी महिला इस घटना से उबर नहीं पाईं। बातचीत के दौरान उसने सल्फास की गोलियां खा ली शनिवार सुबह करीब 9 बजे सदर टीओपी-2 के पास स्थित रौशन होटल के बाहर महिला ने अपने पति से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उसने सल्फास की गोलियां खा ली। जहर खाने के बाद वह होटल के बाहर बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *