आपसी विवाद में पड़ोसी युवक ने दूसरे की कार सरिए-पत्थर मार कर तोड़ दी। वहीं इससे गुस्साए युवक ने पड़ोसी को कुचलने का प्रयास किया। एक बार तो टक्कर मार कर जमीन पर गिरा दिया। लेकिन, युवक फिर खड़ा हुआ और कार के कांच पर पत्थर मारने लगा। गनीमत रही कि कार पत्थरों पर चढ़कर दीवार से भिड़ी और रुक गई। मामले में पुलिस ने कार चला रहे युवक को शांति भंग में पकड़ा है वहीं कार को जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल दोनों ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना के करमावास गांव सोमवार दोपहर की है। घटना का वीडियो बुधवार को शेयर हो रहा है। समदड़ी थाने के सीआई नरपतदान ने बताया- सोमवार को रमेश सेन (25) पुत्र दूदाराम निवासी करमावास और उसके पड़ोसी नरेश (25) पुत्र बींजाराम के बीच में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। ऐसे में, सोमवार को झगड़ा बढ़ गया। पहले देखिए कुचलने की तस्वीरें… पड़ोसी भिड़े पुलिस के अनुसार, कहासुनी के बाद नरेश ने लोहे के सरिए व पत्थर से रमेश की कार के कांच तोड़ दिए। रमेश सेन ने पड़ोसी युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक बार कार से टक्कर भी मार दी। फिर युवक ने कार पर आगे और पीछे पत्थर फेंके। रमेश ने फिर कार चढ़ाने का प्रयास किया। तब कार घर के पत्थरों पर चढ़कर रुक गई। रमेश को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है। दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरेश नशे की प्रवृत्ति का है। इसके चलते पड़ोसी रमेश को काफी लंबे से गालियां निकालना के साथ परेशान कर रहा था। इस वजह से आपस में पहले भी कहासुनी हो चुकी है। दो वीडियो आए सामने एक वीडियो 56 सेकेंड का है। जिसमें कार ड्राइवर वाहन को आगे-पीछे कर रहा है। युवक नरेश पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए टक्कर मार देता है। तब युवक कार के आगे कांच पर डंडे से वार करता है। गुस्साया युवक कार को पीछे लेता है। इस दौरान युवक नरेश की मां उसे रोकने की कोशिश करती है। लेकिन नरेश मानने को तैयार नहीं हुआ। कार पर पत्थर फेंकने लगा। तब कार ड्राइवर ने फिर युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार आगे पत्थरों पर जाकर रुक गई। दूसरा वीडियो 45 सेकेंड का है। जिसमें कार से इंजन में से ऑयल पूरा गिर गया। वहीं कार के आगे और पीछे वाला दोनों कार टूटे हुए नजर आ रहा है। कार आगे और साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।


