आपातकालीन रनवे का वायुसेना के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक के बेलदा में सड़क पर बनी आपातकालीन रनवे का वायुसेना के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जानकारी हो कि खड़गपुर – बालासोर मुख्य सड़क पर पोक्तापुल से श्यामपुरा तक पांच किलोमीटर सड़क पर वायुसेना के युद्धक विमानों के आपातकालीन लैंडिंग के लिये रनवे बनाया गया है। अभी तक इस आपातकालीन रनवे पर एक भी युद्धक विमान उतर नहीं पाया। जानकारी हो कि गत वर्ष 7 अप्रैल 2024 को आपातकालीन रनवे पर युद्धक विमान काफी करीब से गुजरा था, लेकिन लैंडिंग नहीं की। वहीं करीबन सोलह महीने बाद कलाईकुंडा वायुसेना के अधिकारी आपातकालीन रनवे का निरीक्षण करने पहुंचे। बताते चले कि बारिश के कारण आपातकालीन रनवे पर कुछ गड्ढे भी हो गये। इस निरीक्षण बारे में कलाइकुंडा वायुसेना के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार किया। वही इस निरीक्षण को रुटीन निरीक्षण बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार अधिकारी आते है। आपातकालीन रनवे को देखकर चले जाते हैं। हमे तो उस दिन का इंतजार है, जिस दिन आपातकालीन रनवे पर हम अपनी आंखों से युद्ध विमान को लैंड करते हुए देखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *