जांजगीर | शहर में आम दिनों में जहां ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल रहती है, वहीं 27 अगस्त को राज्यपाल और मंत्री रामविचार नेताम के आगमन के चलते शहर में अस्थायी रूप से व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। प्रशासनिक अमला ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा रहा। छुट्टी के दिन भी नगर पालिका की टीम सक्रिय रही और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को हटाया। आम दिनों में बीटीआई चौक से कचहरी चौक तक सड़क के दोनों ओर बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति रहती है, लेकिन वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रास्ते को क्लियर कराया।


