आप और कांग्रेसियों ने किया एक ही प्रोजेक्ट का अलग-अलग जगह उद्घाटन

जालंधर| वीरवार को शहर के कोट रामदास मोहल्ले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में क्रेडिट वार हुई। नगर निगम के वार्ड नंबर-7 के इस इलाके में सीवरेज और वाटर सप्लाई के 44 लाख रुपए के विकास कार्य का दो बार उद्घाटन कर दिया। नगर निगम ने जहां पर विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए शिलान्यास लगा दिया था, शाम के समय आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज नितिन कोहली और लीडरशिप ने शिलान्यास करना था। इससे पहले कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान पूर्व पार्षद राजेंद्र बेरी तथा कांग्रेस पार्षद निर्मल कौर और लीडरशिप ने जेसीबी मशीन के साथ मिट्टी की खुदाई शुरू कर विकास कार्य का उद्घाटन किया। कांग्रेसियों ने दोपहर को ही इलाके के अंदर ही विकास कार्य का उद्घाटन कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी लीडरशिप ने पहले से तय प्रोग्राम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज नितिन कोहली की अगवाई में शिलान्यास किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *