आप के पूर्व मंत्री धालीवाल पर भाजपा का निशाना:सरीन बोले-भाजपा ने कुलदीप का नशा तस्करों के समर्थन को किया एक्सपोज,तभी लिया इस्तीफा

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब भाजपा ने उन पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट अनिल सरीन ने कहा कि उप-चुनाव में प्रचार दौरान भाजपा ने विधायक कुलदीप धालीवाल द्वारा नशा तस्करों का अजनाला थाना में समर्थन किए जाने के मामले को एक्सपोज किया था जिसके बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में मंत्री धालीवाल से इस्तीफा लिया है। इसी तरह पहले विधायक विजय सिंगला पर पहले मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की थी बाद में अब सिंगला को क्लिन चिट दे दी गई है। सिंगला के मामले में खुद सीएम ने कहा था कि मैंने सिंगला का स्टिंग करवाया है। सिंगला ने खुद अपना गुनाह उनके सामने कबूल किया है। इतना सब होने के बावजूद अब सिंगला को कैसे क्लिन चिट मिल गई ये बड़ा सवाल है। पंजाब के मंत्रियों के हालात संतरियों से भी बदतर सरीन ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रही। सरीन ने कहा कि उन्होंने बाकायदा एक वीडियो दिखाया था जिससे पूरा मामला क्लियर हो गया था। सरीन ने कहा कि पंजाब के मंत्रियों के संतरियों से भी बुरे हालात है। पंजाब के मंत्रियों के ये हालात देखकर पंजाबियों के मन में पीड़ा होती है। आज दिल्ली से नकारे लोग पंजाब को चला रहे है। आज सीएमओ वैभव कुमार चला रहा है। ये वही वैभव कुमार है जिसने केजरीवाल के घर में आप की महिला MP के साथ मारपीट की थी। कई मामलों में इनकी शमूलियत थी। विजय नायर शराब के ठेकों की दलाली करने वाला व्यक्ति सीएमओ दफ्तर चला रहा है। आप क्लियर करें कि इंडी समझौते के साथ है या नहीं पंजाब सरकार के एडवाइजर तक दिल्ली से आ रहे है। पंजाब और पंजाबी और पंजाबियत की बात करने वाली पंजाब आप सरकार ने केजरीवाल के सामने घुटने टेक दिए है। 2027 में केजरीवाल और आप की पूरी तरह से एंट्री लोग बैन कर देंगे। आप को ये क्लियर करना चाहिए कि वह इंडी समझौते के साथ है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *