दौसा| शहर के जड़ाव फाटक के समीप रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से आए दिन हादसे होते हैं। ट्रांसफार्मर के खुले तार मात्र तार 3 फीट ऊंचे हैं, जिससे आए दिन आवारा जानवर व गायें हादसों के शिकार हो रहे हैं। -राहुल कुमार मीणा दौसा| नांगल बैरसी के बैरवा मोहल्ले मोहल्ले में टाइल्स सड़क टूटने के कारण रोड पर पानी भर जाता है। गंदगी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले छोटे बालक कई बार पानी में गिर जाते हैं। -लालचंद बैरवा दौसा| पीचूपाड़ा कलां के अंतर्गत ग्राम नारायणपुर मोनाबास चौराहे से खूंटल्या का बास हांडाओं की ढाणी व पंडितों की ढाणी में ग्रेवल रोड में गड्ढे होने से परेशानी हो रही है। -योगेश कुमार शर्मा दौसा| शहर के वार्ड 38 में कल्याण जी मंदिर के पीछे कॉलोनी में नलों से जुलाई से गंदा व बदबूदार नाली का पानी आ रहा है, जिससे कि लोग पीना तो दूर नहा भी नहीं सकते। बीमारी की भी आशंका बनी हुई है। -आशीष शर्मा दौसा| सिकराय क्षेत्र में आवारा मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। गोवंश द्वारा तार तोड़कर खेतों में घुस जाते हैं और फसल को चौपट कर देते हैं। -अमित मीणा दौसा| वार्ड नंबर 7 पंजाब नेशनल बैंक के समीप नई मंडी रोड पर कचरे के ढेर से राहगीर सहित आस-पास के लोग परेशान हैं। कई बार नगर परिषद में सफाई के लिए शिकायतें दी, लेकिन कचरा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है। नाला भी खुला हुआ है, जिसमें आए दिन गायें गिर जाती है। -पूजा छाबड़ा


