आप विधायका मंच से बोलीं मेरे घर नहीं आए पैसे:मंच से कहा कि मेरे इंसान होने पर भी लानत अगर किसी बिल्डर से अठन्नी भी ली हो तो

आम आदमी पार्टी की पूर्व मंत्री एवं खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने दावा किया कि मैने कभी किसी बिल्डर से पैसा नहीं लिया है। अगर मेरे घर पर किसी से अठन्नी भी आई हो तो मेरे इंसान होने पर ही लानत है। मैने पहले दिन से वादा किया था कि मैं लोगों के साथ खड़ी हूंगी और आज भी लोगों के साथ ही खड़ी हूं। वह एक अप्रतिष्ठ बिल्डर के परिवार को नसीहत देते हुए भी दिखाई दी हैं कि ऐसे पैसे का भी क्या करना है जो रात सोने न दे।
एक समारोह के दौरान स्टेज से अपने संबोधन में अनमोल गगन मान कह रही हैं कि इस तरह के पैसे का कोई फायदा नहीं जिसके आने से आपको दवा लेकर भी नींद नहीं आए और आपको जेल जाना पड़ जाए। जब से हमारी सरकार आई है, तब से वह अंदर हैं। तो लोगों से धोखा करना बंद करो, धन उतना ही कमाओ जितना हजम हो जाए। क्या फायदा इस चीज का कि पूरे परिवार को डर लगता है और जो तुम्हारा मुख्य बिल्डर है वह जेल में बैठा है।
बिल्डरों से पैसे लेने के लगते रहे हैं आरोप
अनमोल गगन मान खरड़ विधान सभा से विधायक हैं। उनके एरिया के खरड और जीरकपुर में बड़े बड़े प्रोजेक्ट आए हैं। उन पर आरोप लगते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में बिल्डरों से पैसे लेकर उन्हें राहत दी गई हैं। जबकि अनमोल गगन मान पहले भी इस बात से इंकार किया जाता रहा है कि उनकी तरफ से किसी से भी पैसे नहीं लिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *