राजनांदगांव | आबकारी विभाग के अफसरों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। चिचोला क्षेत्र में भकुर्रा से अटरा मार्ग पर एक दुपहिया वाहन से अवैध शराब ले जाते युवक को पकड़ा गया। आरोपी डिगेश्वर पटेल, पिता स्व. टेमा लाल पटेल, दर्राबांधा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह मोटर साइकिल से महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री के 100 पाव, कुल 18 बल्क लीटर शराब का परिवहन कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 36 और 59-क के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामला जांच में लिया गया है। शराब विक्रेताओं, तस्करों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राज कुमार कुर्रे, आरक्षक भोज नारायण उइके और अन्य स्टाफ का अहम योगदान रहा।


