आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता: कलेक्टर:कामां के बिलंग में रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें

डीग/कामां। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने बुधवार को कामां उपखंड के बिलंग गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, पेयजल और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग की। इस पर कलेक्टर ने नवीन कमरा बनवाने और विद्यालय हेतु भूमि आवंटन के मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डिस्पेंसरी में चिकित्सक का पद सृजित करने की मांग पर उचित माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही गई। क्षेत्र में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर को लाभान्वित करने और चंबल का पानी उपलब्ध करवाने के कार्यों की समीक्षा की। किसानों द्वारा सिंचाई हेतु नहर निर्माण की मांग पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं को तकनीकी साध्यता जांचने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *