आयकर विभाग:यूपी से मिले इनपुट पर बीकानेर के घी कारोबारी के 3 ठिकानों पर आयकर छापा

गुरुवार सुबह बीकानेर के कारोबारी जगत में उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने एक घी कारोबारी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। कोयला गली स्थित गोदाम, बीछवाल के गोदाम और कारोबारी के रानी बाजार आवास पर सुबह करीब छह से सात बजे के बीच आयकर विभाग की गाड़ियों के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। 25 से अधिक अधिकारियों की टीम दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और स्टॉक की गहन जांच में जुट गई, जो देर रात तक चली। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अचानक नहीं बल्कि एक बड़े नेटवर्क के खुलासे का हिस्सा थी। उत्तर प्रदेश के एक बड़े कारोबारी के यहां की गई तलाशी के दौरान कई संदिग्ध लेनदेन और कच्चे बिलों के सुराग मिले थे। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर बीकानेर के घी कारोबारी को जांच के दायरे में लाया गया। इसी कारण यूपी से भी आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि घी के थोक व्यापार में नकद लेनदेन और बिना बिल माल की बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा था। आयकर विभाग को ऐसे लेनदेन के डिजिटल ट्रेल, बैंक खातों की असामान्य गतिविधियां और स्टॉक में अंतर के संकेत मिले थे। इसी आधार पर एक साथ तीनों ठिकानों पर दबिश दी गई ताकि सबूत नष्ट न किए जा सकें। कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और लेखा-बही जब्त कार्रवाई के दौरान गोदामों में रखे घी के स्टॉक का मिलान कागजी रिकॉर्ड से किया गया, वहीं कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और लेखा-बही जब्त करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस छापेमारी का उद्देश्य कर चोरी, बेनामी लेनदेन और फर्जी बिलिंग से जुड़े पूरे नेटवर्क को उजागर करना है। प्रारंभिक जांच में बड़ी कर चोरी के संकेत मिले हैं, हालांकि आधिकारिक आंकड़े जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। बीकानेर में यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी खुलासों का संकेत दे रही है। से भी पूछताछ की। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस छापेमारी का उद्देश्य कर चोरी, बेनामी लेनदेन और फर्जी बिलिंग से जुड़े पूरे नेटवर्क को उजागर करना है। प्रारंभिक जांच में बड़ी कर चोरी के संकेत मिले हैं, हालांकि आधिकारिक आंकड़े जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। बीकानेर में यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी खुलासों का संकेत दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *