दुर्ग| शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय और हिंदी भवन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति तथा सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू मौजूद थे।


