अमृतसर सिटी | शहीद मदन लाल ढींगरा कॉम्प्लेक्स की “सनातन परिवार संस्था’ ने संस्था के पदाधिकारियों डॉ. स्वराज ग्रोवर, जितेंद्र शर्मा, उर्मिला शर्मा, विनोद अरोड़ा, जगदीश महाजन और तिलक राज शर्मा की देखरेख में सामुदायिक भवन में आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य कार्ड शिविर लगाया। इस मौके पर उर्मिला शर्मा व सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में अमृतवाणी पाठ भी जारी रहा। आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता किशोर रैना, नरेंद्र जॉली, अंकुर अरोड़ा, विक्रम ढिढोना, नुरीन महाजन का सराहनीय योगदान रहा। आयुष्मान कार्ड धारक को खतरनाक बीमारी के संपर्क में नहीं आना है। इस कार्यक्रम में वैदिक प्रवक्ता कुलदीप आर्य, अश्विनी गुप्ता, स्वर्णकांता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।


