कवर्धा| शासकीय व निजी आयुष कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर है। आवेदन के बाद काउंसिलिंग होगी। इसमें बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएनवायएस पाठ्यक्रम शामिल है। प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान/बायोटेक्नोलॉ जी व अंग्रेजी विषयों) उत्तीर्ण व राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2025 में शामिल अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट cgayush.admissions.n ic.inका अवलोकन कर सकते है।


