आयोजन: साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए

खड़गवां | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की संकल्प एचआईवी योजना के अंतर्गत 2 से 12 सितम्बर तक महिला केंद्रित विषयों पर 10 दिवसीय जागरूकता अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। यह अभियान ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों व विद्यालयों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। समापन अवसर पर ग्राम पंचायत बरदार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नोनी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, महिला कोष जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह के दुष्परिणाम और बालिकाओं की शिक्षा पर इसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई। साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र में छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग व डिजिटल सतर्कता के उपाय सिखाए गए। कार्यक्रम में बरदार मिडिल और हाई स्कूल की छात्राएं एवं गवां की महिलाएं सक्रिय रहीं। शिविर में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *