आरएएस में चयनित निर्मल वर्मा की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

सवाईमाधोपुर| आरएएस में चयनित बेरखंडी निवासी निर्मल वर्मा की संदिग्ध मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग एवं पीड़ित परिवार की विभिन्न मांगों को लेकर सर्व समाज के लोगों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को मलारना डूंगर में हॉस्टल वार्डन के पद पर कार्यरत निर्मल वर्मा मलारना डूंगर से बेरखंडी अपने घर जा रहा था, जिसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवार को संदेह है कि यह घटना साजिशन हत्या हो सकती है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार के साथ 17 दिसंबर 2025 को गंगापुर सिटी हाइवे को जामकर निष्पक्ष जांच की मांग रखी। मामले में मलारना डूंगर एसडीएम की लिखित सहमति पर क्षेत्रवासियों ने धरना समाप्त किया। बाद में धरने पर बैठे युवाओं पर प्रशासन द्वारा बाटोदा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ज्ञापन में मांग की है कि निर्मल वर्मा की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए, परिवार के एक सदस्य को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाए, सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए तथा युवाओं पर बाटोदा थाने मे दर्ज किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में हरिप्रसाद कंवरिया, जुगल किशोर वर्मा, एडवोकेट अनिल गुणसारिया, हंसराज मीणा बेरखंडी, बाबूलाल बड़ोदिया, माधोलाल शेर, तिलकराज, सुनील, विजय वर्मा जॉनी, घनश्याम, कन्हैया, मन्नू लाल अटल, मुकेश, राधेश्याम रेगर, संजय मीणा, सौदान, तिलक राज, राजू लाल आदि बेरखंडी गांव के लोग एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *