आरकेसी, अपना मार्ट, हिन्दू युवा मंच ने जीते मैच

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव काका फुटबॉल क्लब द्वारा स्टेट हाई स्कूल में आयोजित 7ए साइड रात्रि कालीन फुटबॉल स्पर्धा में तीसरे दिन कुल 3 मैच खेले गए। पहला मैच पीएचआर विरुद्ध आरकेसी के मध्य खेला गया। आरकेसी के श्रेयांश ने गोल कर प्रथम हाफ मे अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो मैच के अंत तक रही यह टीम विजेता रही। दूसरा मैच अमृत स्ट्राइकर्स विरुद्ध अपना मार्ट. के मध्य खेला गया। यह मैच एकतरफा रहा जिसमे पूर्वांश सिंह के एक के बाद एक 3 गोल कर अपना मार्ट की टीम को मैच जीता दिया। अंतिम व तीसरा मैच हिन्दू युवा मंच विरुद्ध एनबी आईएस बोरी के मध्य खेला गया। इसमें अंतिम मिनट में हिन्दू युवा मंच को मिले कार्नर मे गोल कर लीड 1-0 कर मैच जीत लिया। स्पर्धा लीग स्तर पर खेली जा रही इस कारण अगर मैच बराबरी मे छूटते है तो दोनों टीमों का बराबर अंक दे दिए जाते है। शहर में पहली बार फुटबॉल की रात्रि कालीन स्पर्धा आईपीएल की तर्ज में फ्लड लाइट की रोशनी में खेली जा रही है। सोमवार को 4 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच राजनांदगांव फुटबॉल एसोसिएशन विरुद्ध अपना मार्ट योद्धा, दूसरा मैच पीएचआर विरूद्ध हरिओम ऑटो, तीसरा मैच हिन्दू युवा मंच विरुद्ध आरकेसी तथा चौथा मैच अमृत स्ट्राइकर्स विरुद्ध सुपर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला जाएगा। स्पर्धा के आयोजन कर्ता सोनू वर्मा, अजय ज्ञान चंदानी और उनकी पूरी टीम है। खेले गए तीनों मैच के रेफरी क्रिस्टोफर व मयूर हथेल थे। टेक्निकल टेबल पर डॉ. एमटी भद्र ने सेवा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *