आरके हॉस्पीटल में कल लगेगा आयुष्मान आरोग्य शिविर:कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी

राजसमंद में शुक्रवार को आरके हॉस्पीटल में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित होगा। शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। राज्य सरकार द्वारा आमजन को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान करने के लिए प्रदेश में पंचायत से जिला स्तर पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आर.के. हॉस्पीटल में 10 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अनन्ता मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, ग्रेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ ही आर.के. हॉस्पीटल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। आरके हॉस्पीटल से जनरल सर्जन, फिजीशियन, अस्थिरोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दन्त विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग के साथ साथ आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विशेषज्ञ द्वारा एक ही छत के नीचे अपनी-अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न जांच, दवाइयां व चश्में निशुल्क दिए जाएंगे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार रजक ने बताया कि इस शिविर में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन पीएमजेएवाई, ई केवाईसी, आभा आईडी, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *