आरक्षक के घर से नकद और जेवरात ले गए चोर

भास्कर न्यूज | बालोद बालोद पुलिस रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक चंद्रभान सिंह के झलमला स्थित घर में घुसकर अज्ञात चोर ने नकद सहित 10 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। नकद से ज्यादा सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। हालांकि घटना कब और कैसे हुई, इस संबंध में कोई बता नहीं पा रहे है। रविवार शाम 7.10 बजे तक की स्थिति में इस मामले में एफआईआर भी नहीं हो पाया था। आरक्षक के अलावा झलमला में एक अन्य के घर में भी चोरी हुई है। फिलहाल घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *