विदिशा| आरटीओ ऑफिस से डंडापुरा तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जगह-जगह टूट-फूट से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को चलने में दिक्कत हो रही है। दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं। रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए। नागरिकों का कहना है कि सड़क सुधरे बिना आना-जाना मुश्किल हो गया है। समय और वाहन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। – गौरव साहू, स्थानीय निवासी


