आरती, हरिकीर्तन औरमें समाज के लोग हुए शामिल

गुमला|पौष मास के कृष्ण पक्ष में मनाए जाने वाले छोटा पितृपक्ष के पावन अवसर पर उत्कल ब्राह्मण समाज के समस्त पितरों के सम्मान में नगर के मिश्रा परिवार के द्वारा प्रायोजित और उत्कल ब्राह्मण परिषद की स्थानीय शाखा के सौजन्य से उत्कल पोइंट में आयोजित पूजन आरती हरि कीर्तन और भंडारा में समाज सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। प्रातः आरंभ हुए हरि कीर्तन में देर शाम तक भक्तगण झूमते नाचते देखे गये। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। परिषद के अध्यक्ष चितरंजन मिश्र एवं सचिव सुबोध कुमार दास ने कार्यक्रम की सफलता पर सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाते रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *