आरपीएससी एग्जाम शुरू, 121 केन्द्रों पर 39 हजार अभ्यर्थी:जैकेट और स्वेटर उतरवाकर दिया प्रवेश, 43 सरकारी और 78 निजी एग्जाम सेंटर

राजस्थान लोक सेवा आयोग(आरपीएससी) की आरएएस प्री-एग्जाम 2024 रविवार को उदयपुर के 121 केन्द्रों पर शुरू हुई। जिसमें करीब 39 हजार अभ्यर्थी एग्जाम दे रहे हैं। एग्जाम से एक घंटे पहले सुबह 11 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस बार अभ्यर्थियों के अंगूठे की निशानी भी ली गई है। केन्द्रों पर महिला और पुरुष जवान तैनात थे। मे​टल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की जांच की गई। साथ ही उन्हें जैकेट और स्वेटर उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा ​महिलाओं से कान, नाक और गले में ज्वैलरी उतरवाई गई। वहीं, पुरुषों से बेल्ट, हाथ घड़ी, मोबाइल सहित ब्रेसलेट आदि चीजें बाहर ही रखवाई गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ एग्जाम 3 बजे तक होगा। 11 बजे से 2-4 मिनट बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थी हाथ जोड़कर प्रवेश की गुजारिश करते रहे। इस पर पुलिस जवानों ने उन्हें कहा कि 11 बजे गेट बंद होने पर वीडियो ग्राफी हो चुकी है अब प्रवेश नहीं दिया जा सकता। 41 समन्वयक और 200 सुपरवाइजर
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 0294-2413278 है। कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रेश जैन को नियुक्त किया है। वहीं जिले में 41 समन्वयक और 200 सुपरवाइजर व पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगी है जो केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण कर रही है। जिले में 42 सरकारी और 78 निजी परीक्षा केन्द्र है। 43 सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर 12573 और निजी 78 परीक्षा केन्द्रों पर 26688 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *