पाली | आरपीएससी के सदस्य बने डॉ. अशोक कलवार का पाली में एनएमओ व आरोग्य भारती ने आईएमए भवन में सम्मान किया । संचालन डॉ. ओपी सुथार ने बताया कि डॉ. कलवार बाल्यकाल से ही संघ की शाखा में जाते थे। डॉ.हजारीमल चौधरी ने कलवार के साथ मेडिकल कॉलेज के दिनों की यादें साझा की। आरएसएस जिला संघ चालक नेमीचंद, जिला प्रचारक मृत्युंजय, डॉ.आरपी गर्ग, डॉ. महावीर, डॉ.एमएस राजपुरोहित, डॉ. कैलाश परिहार, डॉ. एएन योगी सहित कई मेडिकोज मौजूद रहे।


