आरपी पांडेय मेमोरियल फाउंडेशन ने गुरुवार को नामकुम रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर परिसर में 400 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व फाउंडेशन के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरीय नेता रमेश पांडेय ने कंबल वितरण किया। मौके पर आत्मानंद पांडेय, रामकुमार यादव, मंटू लाला, सीता मुंडा, प्रिया सांगा, सुनील यादव, प्रेम राजपूत, नरेंद्र सिंह आदि थे।


