रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक के चार विषयों के पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 20 अगस्त तक ओपन कर दिया गया है। इसमें रसायन विज्ञान, जियोलॉजी, बॉटनी और मनोविज्ञान शामिल है। पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद अंकों के आधार पर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। रांची| रांची यूनिवर्सिटी में एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम राजभवन द्वारा निर्धारित समय सीमा एक माह के अंदर जारी किया गया है। रांची| रांची यूनिवर्सिटी में एलएलबी 10वें सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की गई थी।


