आरयू : चलाया जाएगा विशेष पौधरोपण अभियान

रांची | रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसर व डीएसपीएमयू परिसर में विकसित पौधों के रोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर अबुआ अधिकार मंच, रांची विवि इकाई के अभिषेक शुक्ला व डीएसपीएमयू के प्रेम कुमार के नेतृत्व ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजित कुमार सिन्हा व डॉ. तपन कुमार शांडिल्य से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और पौधा भेंट किया। अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि विश्वविद्यालय परिसर सहित सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में 10-10 फीट ऊंचाई वाले विकसित पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पौधों का जीवित रहना और उनका समुचित विकास संभव हो सके। मौके पर बिपिन कुमार यादव, प्रेम, विक्रम कुमार यादव, विशाल कुमार यादव, आकाश, शमीम, प्रतीक्षा कुमारी, ईशा गुप्ता, ज्योति सोनी, अमित तिर्की, दीपक, मुबासिर, अपूर्व शुक्ला, प्रतीक, आदित्य, नीरज, सौरभ प्रमाणिक अन्य सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *