राजनांदगांव| कमला कॉलेज ग्राउंड के टर्फ विकेट में आरसीए आर नायडू क्रिकेट एकेडमी भिलाई के बीच मैच खेला गया। इसमें आरसीए के कप्तान उज्जवल दीवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनिंग जोड़ी में रूद्र प्रताप सिंह एवं उज्जवल दीवान गए लेकिन पहला विकेट जल्दी गिर गया। रूद्र प्रताप ने 15 रन बनाकर प्रतीक सिंह ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गए। पूरी टीम 39 ओवर खेलकर 309 रन बना पाई। नायडू क्रिकेट एकेडमी की ओर बॉलिंग करते हुए शिवम ने तीन विकेट लिए। भिलाई नायडू की पूरी टीम 30 ओवर में ऑल आउट होकर 204 रन ही बना पाई। एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्डे, शोभा चोपड़ा आदि मौजूद रहे।


