फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित राजस्थान फैशन फेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत योगाचार्य ढाकाराम के हेल्थ सेशन से हुई। दिन भर अलग-अलग क्षेत्रों के लीजेंड्स ने आकर स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन किया। जिसमें डॉ ऐश्वर्या, मौलिक शाह, आरजे कार्तिक, राजीव अरोड़ा, अर्चना सुराना, आशना वासवानी, राज बंसल जैसे नाम शामिल थे। जिन्होंने फैशन के बदलते अंदाज और स्टूडेंट्स के लिए जॉब अपॉच्यूनिटी के बारे में चर्चा की। कॉलेज स्टूडेंट्स के फैशन कलेक्शन में निवारा कॉलेज ऑफ फैशन डिजाइनिंग, ज्योति विद्यापीठ वुमेन्स यूनिवर्सिटी, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने अपने डिजाइन शोकेस किए। अपकमिंग डिजाइनर से लेकर स्टैब्लिशड डिजाइनर्स सब अपनी भागीदारी निभा रहे थे। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि प्राइम टाइम इवनिंग शोज में ओपनिंग सेरेमनी बॉल गाउंस से माधुरी चेतावानी के ड्रेस्जिला कलेक्शन से हुई। शोस्टॉपर मिस ग्लोब इंडिया डॉ ऐश्वर्या पातपाटि रही। सेकंड राउंड काजो हाई फैशन का रहा, ऐपल मोबाइल हेडफोन्स ट्शर्ट्स का राउंड डिफरेंट लुक्स में देखने लायक रहा। ग्रैंड फिनाले एक्ट में फेमस बॉलीवुड डिजाइनर संजय शर्मा का आरी तारी पोलकी वर्क के डिफरेंट रेड थीम वेडिंग कलेक्शन को शोकेस किया गया। शोस्ट पपर मिस राजस्थान २०२२ तरुश्री राय रही । फोटोग्राफी फेमस फैशन फोटोग्राफर नरेंद्र समोदा की ओर से की गई ।


