आर्ट्स जिला टॉपर अनन्या पाल को किया गया सम्मानित

रांची | जैक बोर्ड द्वारा गुरुवार के दिन इंटर के अंतर्गत आर्ट्स के परिणाम जारी कर दिए गए हैं जिसमें रांची की लेक रोड निवासी अनन्या पाल ने 92.5% हासिल कर टॉप किया है। बता दें अनन्या पूरे राज्य में पांचवी रैंक पर है इसी कड़ी में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय ने अनन्या को सम्मानित किया एवम कहा हर उचित मदद अनन्या के पढ़ाई के लिए की जाएगी। ज्ञात हो अनन्या एक निम्न परिवार से आती है जिनकी मां और पिता छोटी सी पकौड़ी दुकान चलाकर जीवन यापन करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *