बांसवाड़ा| शहर में आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर की ओर से चार दिवसीय स्वयं सेवक प्रशिक्षण हुआ। शिविर में बांसवाड़ा और उदयपुर के साधक शामिल हुए। आर्ट ऑफ लिविंग की डीटीसी विनिता जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक जितेंद्र जोशी ने वालंटियरों का ज्ञान वर्धन किया। शिविर में साधकों ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के उद्देश्य को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। शिविर में बांसवाड़ा से राजस्थान एपेक्स मैंबर नैनेश नागर, डीटीसी विनिता जोशी, पूर्व डीटीसी नितिन याग्निक, प्रशिक्षक दिलीप कोठारी, यशोदा बोरसे, मुदित जोशी, रुद्र उपाध्याय ने सहयोग दिया। शिविर में डॉ. नंदिनी शाह, पूजा अधिकारी, हिंद किशोर जोशी, योजना दवे, दीपिका जोशी, मंजू शर्मा मौजूद रहे।


