बूटी मोड़ चौक के पास एक वर्दी दुकान में शुक्रवार की सुबह सेना और एटीएस की टीम ने छापेमारी की। श्री गणेश आर्मी स्टोर नामक दुकान में की गई छापेमारी में वर्दी बरामद हुई। टीम ने दुकान संचालक सुभाष चंद्र अग्रवाल और उसके बेटे मनीष कुमार अग्रवाल को भी पकड़ कर थाना लाई। पूछताछ जारी है।


