आर्मी एयर डिफेंस कॉर्प्स का 32वां स्थापना दिवस:मानसा में शहीद नायब सिंह को श्रद्धांजलि, कैप्टन मगेस्वरन बोले- बलिदान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा

मानसा में आर्मी एयर डिफेंस कॉर्प्स ने अपना 32वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय गौरव और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्पे डायम ब्रिगेड के कैप्टन मगेस्वरन ने दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 24 जवानों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह 322 एयर डिफेंस रेजिमेंट के वीर शहीद नायब सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, वीर नारियां और वीरांगनाएं भी शामिल हुईं। कैप्टन मगेस्वरन ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सेना के अटूट संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वीर शहीदों की विरासत को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय और सेना के बीच एकजुटता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम शहीदों को सलामी के साथ संपन्न हुआ। आर्मी एयर डिफेंस कॉर्प्स देश के आसमान की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *