मोगा में नशा तस्कर गिरफ्तार:कार में छिपाई थी अफीम, ग्राहक का कर रहा इंतजार

मोगा में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पासे 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि बठिंडा निवासी हरपाल सिंह अनाज मंडी बधनी कला में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की स्विफ्ट कार की तलाशी ली, जिसमें से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी लवदीप सिंह गिल के अनुसार, आरोपी हरपाल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया। थाना बधनी कला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *