पंजाब के लुधियाना जिले के व्यापारियों ने दमोरिया पुल पर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नई दिल्ली-अमृतसर रेल लाइन बिछाने के लिए 2 दिसंबर से बंद किए इस पुल का निर्माण कार्य 90 दिनों में पूरा होना था। रेलवे विभाग अपना काम कर रहा है, लेकिन नगर निगम ने अभी तक पानी निकासी का काम शुरू नहीं किया है। दैनिक खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल स्थानीय व्यापारी अजय कुमार रमेश, हरजिंदर और केवल के अनुसार ठेकेदार भी काम शुरू करने की कोई निश्चित तिथि नहीं बता रहा है। पुल के आसपास दुकानों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को चिंता है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक जारी रही, तो उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं। दैनिक खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों की मांग है कि नगर निगम जल्द निर्माण कार्य शुरू करे। पुल की एक साइड को खोला जाए दुकानदारों ने मांग की है कि पुल की एक ही साइड बंद की जाए, ताकि उनका भी कारोबार चल सके। दमोरिया पुल से एक रास्ता डीएमसी, सीएमसी को जाता है, तो वही दूसरा रास्ता शहर के घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी नगर मार्केट, दरेसी, मन्ना सिंह नगर को जाता है। रोजाना हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। दुकानदारों ने कहा कि जल्द ही पुल की एक साइड खोल दी जाए, ताकि उनका भी कारोबार शुरू हो सके।


