जरूरतमंद बेटियों को मिलीं सिलाई मशीनें:मानसा में लगा पांचवां लोहड़ी धीयां दी मेला, प्रतिभाशाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

मानसा के माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज में एकनूर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित पांचवें लोहड़ी धीयां दी मेले में बेटियों के सम्मान का विशेष आयोजन किया गया। मेले के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. विजय सिंगला थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मेले में पंजाबी गायक बलवीर चोटिया, जैस्मिन, परमिंदर सिद्धू और हरदेव माहीनंगल ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि लड़कियों ने गिद्दा पेश किया। विधायक सिंगला ने कहा कि जहां लड़कों की लोहड़ी तो सभी मनाते हैं, वहीं बेटियों की लोहड़ी मनाने की पहल मानसा की जीत कौर दहिया ने की है। उन्होंने बताया कि जीत कौर द्वारा जिले की लड़कियों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समाजसेवी जीत कौर दहिया ने कहा कि उनका उद्देश्य बेटियों को मंच प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसी कारण वह लोहड़ी धीयांं दी मेला आयोजित करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *