गला दबाकर की गई थी त्रिवेणी राणा की हत्या:पुराना अपराधी निकला आरोपी, जेल भेजे जाने से था नाराज

हजारीबाग पुलिस ने 12 दिसंबर को हुई त्रिवेणी राणा की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के ही गांव के 48 वर्षीय लक्ष्मण राणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लक्ष्मण राणा ने पुलिस को बताया कि उसे त्रिवेणी राणा की वजह से जेल जाना पड़ा था। तभी से दोनों की आपसी रंजिश चल रही थी। बदला लेने के लिए उसने त्रिवेणी राणा की हत्या की। बंडासिंगा मैदान में त्रिवेणी राणा का शव मिला था
पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को महुहाटांड के बंडासिंगा मैदान में त्रिवेणी राणा का शव मिला था। मृतक के बेटे की शिकायत पर गोरहर थाने में मामला दर्ज किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही और पुलिस निरीक्षक बरकट्ठा के निर्देश पर थाना प्रभारी सोनु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी लक्ष्मण राणा ने त्रिवेणी का गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी गोरहर थाने में एक मामला दर्ज है। वर्ष 2008 में धारा 341/323/428/3 के तहत उस पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *