गोड्‌डा में साहिबगंज निवासी युवक की हादसे में मौत:बाइक चला रहा युवक जख्मी, दोनों जा रहे थे अंतिम संस्कार में

गोड्डा में ट्रैक्टर की चपेट मं आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित तलबड़िया में हुई। दोनों युवक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में की गई। जबकि विजय ठाकुर इलाजरत है। दोनों युवक साहेबगंज जिला के गंगपुरा गांव का रहने वाले हैं। बाइक विजय चला रहा था। विजय ने बताया कि ट्रैक्टर ने टर्निंग के समय हमारी बाइक को चपेट में ले लिया। विजय ने बताया कि उसकी बहन की मृत्यु होने के बाद अरुण को लेकर राजमहल अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। इधर, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *