आर्मी जवान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत:सिर के ऊपर से निकला टायर, दोस्त गंभीर घायल, 7 दिन पहले छुट्टी पर आए थे

बीकानेर के नोखा में छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की हादसे में मौत हो गई। दोस्त के साथ होटल पर खाना खाने जाते समय जवान की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ चरकड़ा के पास हुआ। चाइना बॉर्डर पर सिक्किम में तैनात थे एसआई सुरेश भादू ने बताया- माडिया गांव निवासी सीताराम बिश्नोई (28) साल 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वे आर्मी की 19 पंजाब यूनिट में सिक्किम में चाइना बॉर्डर पर गंगटोक में पोस्टेड थे। 7 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार रात को वह बीकासर निवासी अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर चरकड़ा के पास एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन का टायर जवान सीताराम के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं मनीष को गंभीर चोट आई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नोखा के जिला अस्पताल लाए। जहां से मनीष को बीकानेर रेफर कर दिया। वहीं जवान सीताराम के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। 5 साल पहले हुई थी शादी, बड़ा भाई भी आर्मी में एसआई ने बताया-पुलिस ने सेना और परिजनों को सूचना दी। सेना के अधिकारियों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। जवान सीताराम के पिता किसान है। सीताराम के तीन भाई और है। जिनमें से बड़े भाई महेंद्र बिश्नोई आर्मी में है। अनिल बिश्नोई इंजीनियर है। वहीं छोटा भाई यूपीएसएसी की तैयारी कर रहा है। सीताराम की शादी को पांच साल हो चुके है। उसके तीन साल का एक बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *