आर्मी डे परेड, जेएलएफ और राष्ट्रपति का जयपुर दौरा:शहर के कई रूटों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, जानें किन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

15 जनवरी को जयपुर के जगतपुरा महल रोड पर आर्मी डे परेड और एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा। इसी दौरान 15 से 19 जनवरी तक जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) आयोजित किया जाएगा। वहीं, सीकर रोड स्थित नांदेड़ आवासीय योजना में चल रहे 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचेंगीं। शहर में लगातार होने वाले बड़े आयोजनों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पर असर पड़ने की संभावना है। इन कार्यक्रमों के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने 15 से 19 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को सेना दिवस पर आर्मी परेड और शौर्य संध्या कार्यक्रम होंगे, जबकि 16 जनवरी को राष्ट्रपति का जयपुर दौरा रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है। जयपुर पुलिस की अपील अनावश्यक सड़कों पर न निकलें जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि सेना दिवस के कार्यक्रमों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों और वीआईपी यात्राओं के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में समानांतर मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि 15 और 16 जनवरी को अनावश्यक रूप से प्रस्तावित यात्रा मार्गों और कार्यक्रम स्थलों की ओर नहीं जाएं। अगर बहुत जरूरी हो, तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और कार्यक्रमों का आयोजन सुचारु रूप से हो सके। आर्मी डे परेड के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें, यहां करें पार्किंग महल रोड जगतपुरा जयपुर पर आर्मी डे परेड को देखते हुए सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पीटल चौराहा महल रोड (जगतपुरा) तक नो एंट्री रहेगी। इस कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े समेत कई गणमान्य व्यक्ति, सैन्य बल के अधिकारी, जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सम्मिलित होंगे।आर्मी डे परेड के पूर्वाभ्यास और तैयारियों को देखते हुए जयपुर पुलिस ने महल रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक बदलाव किए हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने साफ किया है कि किन रास्तों से बचना है और कहां पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
इन रास्तों पर जाने से बचें डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते यहां करें पार्किंग
कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजन अपने वाहन हल्दीघाटी मार्ग और राणा सांगा मार्ग पर बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर सकेंगे। शौर्य संध्या कार्यक्रम में ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था 15 जनवरी को शाम 4 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल कार्यक्रम में 15 से 19 जनवरी तक देश-विदेश से साहित्यकार, लेखक, विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्ति और अत्यधिक संख्या में आम नागरिकों के भाग लेने की सम्भावना है। पार्किंग की व्यवस्था कहां रहेगी ओला-उबर के लिए पिक-अप और ड्रॉप व्यवस्था इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *