अमृतसर | आर्मी-डे के उपलक्ष्य पर श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल में दाखिल सेवानिवृत सैनिकों को मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं रिटायर्ड कर्नल डॉक्टर रंजीना ने सम्मानित किया। इस दौरान जनरल मैनेजर जगमोहन सिंह और पेशेंट वेलफेयर ऑफिसर साक्षी शर्मा मौजूद थे। सेवानिवृत सैनिकों के देश के लिए समर्पण और उनके योगदान को सराहा गया और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि पार्वती देवी अस्पताल हमेशा की तरह सेवानिवृत सैनिकों की सेवा और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उन्हें प्राथमिकता देगा।


