अमृतसर| आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर में “कैरियर कम्पास – ए विंडो टू द फ्यूचर’ करियर एवं कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की संभावनाओं और कौशल विकास के प्रति जागरूक करना था। महोत्सव में एमिटी यूनिवर्सिटी, चितकारा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एलपीयू, थापर इंस्टीट्यूट, आईसीएआई और पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छात्रों ने विशेषज्ञों से प्रवेश प्रक्रियाओं, उभरते करियर विकल्पों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।


