बांसवाड़ा| आर्या मल्टी स्पेशीलिटी हॉस्पिटल में अब ब्रेन हेमरेज और माइग्रेन का भी इलाज मिल सकेगा। हॉस्पिटल के चेयरमैन महेश तेली ने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ शर्मा बांसवाड़ा के आर्या मल्टी स्पेशीलिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक मंगलवार को परामर्श की सेवाएं देंगे। वह लकवा, कोमा (ब्रेन हैमरेज), माइग्रेन, मस्तिष्क से संबंधित बीमारी का इलाज करेंगे। आपातकालीन में 24 घंटे सेवाएं देंगे।


