जालंधर| आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में भक्तों की ओर से माघ माह में चल रहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री, पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के रूप में सुशीला खरबंदा, कमलेश नागरथ, सरिता विज, मधु, उषा मेहता, वीनू शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मंदिर परिसर में किरण मरवाहा ने प्रभु भक्ति के ऊपर भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। यहां संजू भाटिया, रजत, वधू शर्मा, शारदा गुप्ता, बाला मधोक, मधु वर्मा, सीता चड्ढा, रजनी सेठी, शशि मेहता, सुधा आर्य, जोगिंदर भंडारी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


