आलीराजपुर के माथाना में खनन प्रस्ताव का विरोध:पूर्व विधायक की बहू की नामांकन प्रक्रिया रद्द करने की मांग; बोले- ग्रामसभा की सहमति नहीं ली

आलीराजपुर जिले के माथाना ग्रामवासियों ने प्रस्तावित खनिज उत्खनन के खिलाफ विरोध जताया है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक माधोसिंह डावर की बहू सुनयना कुलदीप डावर के नाम खनन आवेदन को लेकर कलेक्टर को लिखित आपत्ति पत्र दिया और जनहित में खनन पट्टा स्वीकृति रद्द करने की मांग की। वहीं पूर्व विधायक डावर ने भी मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों से चर्चा करने की बात कही। यह है पूरा मामला ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित खनन क्षेत्र में खाता नंबर 994 और 995 निजी भूमि है और खाता नंबर 1008 के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां प्रस्तावित खनिज खदान के लिए पूर्व विधायक मधु डावर की बहू सुनयना कुलदीप डावर के नाम से भूमि आवंटन पट्टा प्राप्त करने का आवेदन किया गया है। ग्राम सभा और स्थानीय लोगों की सहमति नहीं ली उनका आरोप है कि खनन से जलस्रोतों के सूखने, कृषि भूमि और वन क्षेत्र को नुकसान, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में ग्राम सभा और स्थानीय लोगों की सहमति नहीं ली गई है, जो खनिज अधिनियम 1996 की धारा 18 का उल्लंघन है। पहले भी आपत्ति के बाद रोका था खनन ग्रामीणों ने याद दिलाया कि पहले भी इसी क्षेत्र में खनन प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की आपत्ति के बाद उसे रोक दिया गया था। अब पुनः प्रक्रिया शुरू होने से नाराजगी बढ़ी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए खनिज उत्खनन पट्टा की स्वीकृति न दी जाए और जारी प्रथम सूचना के अंतर्गत चल रही प्रक्रिया को तत्काल रद्द किया जाए। पूर्व विधायक बोले- ग्रामीणों से चर्चा करके करेंगे कार्य वहीं खनिज अधिकारी सतीश नागले ने बताया- मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में कुछ लोगों ने ज्ञापन दिया है, लेकिन वह अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *