आलीराजपुर बस स्टैंड पर अतिक्रमण, नपा ने हटाए अवैध कब्जे:एसोसिएशन ने बदला बस स्टैंड का स्थान; सदस्य बोले- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

आलीराजपुर नगर के बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर बस एसोसिएशन ने शुक्रवार को विरोध जताते हुए बस स्टैंड का स्थान अस्थायी रूप से बदल दिया। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से दुकानों और वाहनों के अवैध कब्जों के कारण यात्रियों और बसों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका ने शुरू की कार्रवाई, दुकानदारों ने जताया विरोध एसोसिएशन के कदम के बाद दोपहर में नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और बस स्टैंड के आसपास लगी कपड़े की दुकानों सहित कई अस्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कब्जों से हटाए गए सामान को ट्रैक्टर में भरकर नगरपालिका कार्यालय भेजा गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। मुख्य मांग- बस स्टैंड परिसर में पार्किंग पर लगे रोक बस एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में दोपहिया और अन्य वाहनों की पार्किंग पर सख्त रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे बसों की आवाजाही बाधित होती है और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सदस्य बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई एसोसिएशन के सदस्य पीयूष तंवर ने बताया कि कलेक्टर से लेकर नगरपालिका सीएमओ तक उन्होंने कई बार आवेदन देकर समस्या दूर करने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लगातार अनदेखी के बाद बस एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप बस स्टैंड का स्थान बदलने का निर्णय लिया, जिसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। देखें कार्रवाई की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *